फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two arrested with tortoises

कछुओं के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Wed, 16 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
 Two arrested with tortoises
बॉर्डर पर कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए - फोटो : द‌िनेश जायसवाल
सोनौली  एसएसबी ने मंगलवार को सरहद पर 40 कछुओं के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कछुओं को काठमांडू के रास्ते चीन ले जाने की योजना थी। कछुओं की कीमत 80 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


सोनौली कोतवाली के रजिया घाट के रास्ते पर शाम को दो युवक साइकिल से नेपाल जा रहे थे। एसएसबी जवानों ने तलाशी ली तो दोनों के पास बैग से 40 कछुए मिले। कड़ाई से पूछताछ में अपना नाम श्याम पत्थरकट निवासी अमुवा लखन चौक रुपनदेही, दूसरे ने आशीष थापा निवासी देवी नगर भैरहवा नेपाल बताया। आरोपियों का कहना है कि कुछआ नौतनवा के छपवा बाईपास पर दो लोगों ने दिया है।
विज्ञापन


साइकिल से बॉर्डर पार करा कर भैरहवां पहुंचाना था। जिसके बदले पांच हजार रुपये मिलते। वहां से दूसरा युवक कछुओं को काठमांडू फिर चीन भेजता। एसएसबी डंडा हेड सुरजीत सिंह ने बताया कि कछुए जीवित हैं। जिनकी कीमत 80 लाख आंकी गई है। तस्करी में संलिप्त लोग दक्षिण भारत से लाकर सीमा पर दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed