फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   transparent police investigation

-विवेचना में पारदर्शिता बरते पुलिस

Wed, 30 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Wed, 30 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
transparent police investigation
फरेंदा सर्किल के थानेदारों के साथ एसपी ने समीक्षा बैठक की। - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
फरेंदा/नौतनवा  सर्किल के थानेदारों के साथ मंगलवार को फरेंदा थाने में एसपी ने बैठक की। नसीहत दी कि किसी भी घटना की विवेचना के दौरान पूरी पारदर्शिता रखी जाए। काम में और सक्रियता लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


थानेदारों की कार्यप्रणाली से एसपी भारत सिंह ने संतुष्टि जाहिर की। थानेदारों से ट्रेनी पुलिस कर्मियों से भी काम लेने की बात कही। कहा कि सभी थाने की विवेचना, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, मुकदमे में अच्छा कार्य हुए हैं। मामले का निस्तारण भी सराहनीय है। आबकारी एक्ट की कार्रवाई में कमी पर सभी एसओ को हिदायत दी। विवेचना के दौरान बेगुनाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की नसीहत दी। कहा कि थानों के पीस कमेटी का ग्रुप बनाकर व्हाट्सप पर जोड़ें। जनता और पुलिस की दूरी कम करने में पुलिस काम करे जिससे समाज के सभी लोग अपनी बात बिना डर भय के कह सकें। सीओ रचना मिश्रा, दिलीप कुमार शुक्ला, विनोद कुमार राव, चंद्रेश यादव, अनुज सिंह, रविशंकर मिश्रा, भगवान यादव, आदि लोग रहे।
विज्ञापन


नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार एसपी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान सभी थानों के कार्य संबंधी अभिलेखों की जांच की। एसपी ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई। पुलिस कर्मियों को चोरी की घटनाओं का जल्द पर्दाफाश करने तथा इस लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed