फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   toys send hashish arrested

खिलौने में चरस भेजने पर गिरफ्तार

Sun, 03 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 03 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
toys send hashish arrested
काठमांडू से खिलौने में चरस भरकर कूरियर किया जाना था। - फोटो : ‌‌द‌िनेश्‍
काठमांडू के नया बाजार में कूरियर के माध्यम से खिलौने में चरस भेजने वाले युवक को नेपाल पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। कूरियर संचालक ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी थी। खिलौनों में 350 ग्राम चरस भरी गई थी जो गोवा भेजी जानी थी।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के मुताबिक एक युवक नया बाजार स्थित कूरियर सेंटर पर पंद्रह पीस खिलौना लेकर भारत के गोवा कूरियर करने पहुंचा। संचालक ने जब खिलौनों की तौल की तो वजन देखकर संदेह हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की जांच में खिलौनों के भीतर फोम के बीच में चरस मिली। जिसका वजन 350 ग्राम निकला। कूरियर कराने आए तूल बहादुर तमांग निवासी श्रीजनठमेल को गिरफ्तार कर लिया।   डीएसपी राजन श्रेष्ठ ने बताया कि चरस को पीटर गुरवेल निवासी नीदरलैंड के नाम वर्तमान पता भारत के गोवा भेजा जाना था। पीटर इस समय गोवा में है। तूल बहादुर को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed