{"_id":"57113a384f1c1b6f164a6c8b","slug":"three-young-men-from-the-company-of-serious-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी की लापरवाही से तीन युवक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी की लापरवाही से तीन युवक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर के मनिकौरा के पास शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुरंदरपुर के मनिकौरा पेट्रोल पंप के पास पीएनसी द्वारा करीब दो माह से पुलिया बनाने के लिए गढ्ढा की खुदाई की गई थी। दो माह बाद भी उस पर कार्य नहीं होने से गड़ढा जस का तस है। इतना ही नहीं सुरक्षा को देखते हुए पीएनसी द्वारा कोई इंतजाम भी नहीं किया गया है। जिसके चलते शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक गढ्ढे में गिर गए। जिससे उनकों गंभीर चोटे आई है। हालांकि गांव वालों द्वारा घायलों को सीएचसी बनकटी पर इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन डाक्टरों द्वारा उनकी हालत गंभीर बताई है।घायल पीपीगंज के बंजरहा निवासी प्रेम, डब्लू व मुकेश गुप्ता हैं। तीनों युवक पुरंदरपुर थाना के सिसवनिया में एक तिलक में जा रहे थे।