फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three persons injured in cross firing

मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल

Wed, 01 Feb 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 01 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
three persons injured in cross firing
दोस्त से मिलने आए युवकों पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
रूपन्‍देही। मादक पदार्थ पहुंचाने की सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हुए हैं। नेपाल सुनसरी जिले में पुलिस को सूचना मिली कि मोरड सिंचाई योजना के पास तस्कर बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ पहुंचाने की सूचना पर की नशीली दवा की आपूर्ति करने वाले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस टीम उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। अपने को घिरता देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तीन तस्कर घायल हो गए। जबकि दो मौके का लाभ पाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय डीआईजी केशरीराज धिमिरे ने बताया कि नशे के कारोबारी और आपराधिक गतिविधि की सूचना पर उन्हें पकड़नेे के लिए मौके पर जैसे ही पुलिस पहुंची, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में श्रवण सरदार, करिश्मा चौधरी और संत पासवान निवासी धरान नेपाल घायल हो गए। उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि मौके से एक बाइक, 4 पिस्टल, कारतूस, नशीली दवाएं, मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed