फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three people arrested for stealing ATM cards

एटीएम कार्ड बदलकर चोरी करने में तीन लोग गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2019 12:55 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 13 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three people arrested for stealing ATM cards
एटीएम कार्ड बदलकर चोरी करने में तीन लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकालने वाले तीन आरोपियों को मंगलवार फरेंदा उत्तरी बाईपास से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन के पास से चोरी की चार मोटर साइकिलें, तीन एटीएम कार्ड, 18 हजार रुपये और एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। फरेंदा पुलिस ने लाकेट चोरी के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


एसपी रोहित सिंह सजवान के मुताबिक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें शास्त्री नगर निवासी रजनीश सिंह, विस्मिल नगर निवासी सद्दाम, चिउरहां निवासी पल्लू यादव शामिल हैं। इनके खिलाफ फरेंदा, श्यामदेउरवां, घुघली में, कोठीभार, कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर बीर बहादुर पार्क कैंपियरगंज, फरेंदा के एक मैरिज हाल से चोरी भी की थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जिले के विभिन्न स्थानों से एटीएम कार्ड बदलकर वे रकम निकालते थे। वहीं फरेंदा कस्बे की ज्वेलरी की दुकान से लाकेट चोरी के आरोपी को ढाला तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी ने अपना नाम दिवाकर शर्मा निवासी बढ़नी थाना पीपीगंज बताया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो जेब से लाकेट भी मिला। पूछताछ में उसने ज्वेलरी की दुकान से चोरी की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed