फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Then the fire of the havoc, the 50 home Ashes

फिर आग का कहर, 50 घर राख हुए

Mon, 25 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 25 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Then the fire of the havoc, the 50 home Ashes
रविवार को कटहरी खुर्द में भीषण आग लग गई।
जिले में आग का तांडव जारी है। तेज चल रही हवाओं के साथ भारी क्षति हो रही है। रविवार को फिर 50 गरीबों की झोपड़ी जलकर राख हो गई। सदर, फरेंदा, श्यामदेउरवा, पनियरा, पुरैना, बृजमनगंज व भिटौली क्षेत्रों में कई की गृहस्थी पूरी तरह जल गई। हालांकि कई जगह दमकल कर्मियों के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया में अज्ञात कारणों से लगी आग से सात झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। अग्निशमन विभाग व पुलिस ने आग पर काबू पाया। यहां झोपड़ी के अलावा दो बकरियां भी जलकर मरी हैं। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार लेजार महदेवा, हड़हवा, नैनसर, छितही बुजुर्ग, कम्हरिया, सोनचिरैया, बंजरहा, सोनबरसा सहित छह गांवों में डंठल जलाने की वजह से घरों में आग लग गई। नैनसर में  लेदर, अभयचंद, हरिश्चंद, छोटेलाल, रामप्रसाद व राकेश की झोपड़ी जली है। लेखपाल श्रीनिवास मौर्या ने बताया कि आग लगने से करीब एक लाख की क्षति, समान व रोजमर्रा की वस्तुएं जली हैं। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंच काबू पा लिया। अधिकारियों के अलावा विधायक विनोद तिवारी भी पहुंच गए।  
विज्ञापन


परतावल प्रतिनिधि मुताबिक श्यामदेउरवा सिवान में डंठल फूंकते समय आग से राजपुर, रनियापुर, गोधवल तक  के लोगों के होश उड़ गए। बड़हरा बरईपार के टोला बरौली सिवान में लगी आग ने हवा के रुख के साथ आगे बढ़ते हुए श्यामदेउरवा से बड़हरा बरईपार मार्ग पर स्थित चिलम चौक पर कोहराम मचा दी। चिलम चौक पर नगीना गुप्ता की चाय की दुकान, सरवन का किराना स्टोर जल कर राख हो गया। बगल में स्थित हीरा दास का मकान जल गया। मेवा दास की किराना स्टोर जल गया। आग आगे बढ़कर रमगढ़वा टोले जा पहुंची। जहां महेंद्र व जोगिन्द्र दो सगे भाई के घर जल गए। महेंद्र के शादी है। तैयारी भी पूरी कर ली थी। उनका पूरा सामन जल कर राख हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 आग से महमदा के पूर्वी टोला निबियापार में प्रकाश का मकान जलने लगा। आग को देखते हुए अमवा बसहियां के लगभग दो सौ लोग आग पर काबू पाने के लिए सिवान में ट्रैक्टर से जोताई और पंपिंग सेट चलाकर पूरे सिवान के डंठल को भिगो दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचने से नाराजगी जताई। परतावल के  परसाखुर्द और पिपराखादर सिवान में आग से कई लोगों के भूसे जल गए। चूल्हे से निकली चिंगारी ने पिपरिया दक्षिण टीेले पर मंगरू व  रामवृक्ष के घर जले हैं। इस घटना में दोनों घर में रखे गये सारे सामान जल कर राख हो गए। 

पनियरा प्रतिनिधि के मुताबिक गेहुंअना में घूरे से निकली चिंगारी से दो सूअर बाडा व एक झोपड़ी जल कर राख हो गई । गांव वालों ने आग पर काबू पाया। सूअर बाड़ा के पश्चिम खेत में राख का घूर रखा था। पछुआ हवा के तेज झोंके से आग पहले खेत के डंठल में लगी बाद में सूअर बाड़े तक पहुंच गई। लोग सूअर को तो भगा दिए लेकिन जगेशर व दुरबली का सूअर बाड़ा तथा वीरेंद्र की झोपड़ी जल गई।


 पुरैना प्रतिनिधि के मुताबिक घुघली के बसंतपुर में खाना बनाते समय उठी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गयी। जिससे हरिशंकर, हरिनारायण व रामसमुझ की झोपड़ी जल गई। बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार आग लगने से राम प्रसाद के फूस के मकान में रखा सामान व 15000 हजार जो टिन शेड के लिए रखे थे राख हो गए। छोटेलाल, हरिश्चंद्र, अभय, लोदर घर का भी सामान जल गया। भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार धर्मपुर समेत कई जगहों पर आग लगने से झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।  सिसवां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कटहरी खुर्द में आग लगने से 12 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। चारों ओर बचाओ की ही चीख सुनाई पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed