फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft in shops breaking shatter

फरेंदा में 2 दुकानों का शटर तोड़कर चोरी 

Fri, 13 May 2016 12:43 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
theft in shops breaking shatter
theft - फोटो : अमर उजाला
चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से पुलिस की गश्त बेकार साबित हो रही है। ऐसा लगता है कि पुलिस मात्र खानापूरी कर रही है। अभी चार माह पहले जिस दुकान का ताला तोड़ कर चोरी की गई  थी। उसी दुकान पर बुधवार की रात फिर चोरों ने हाथ साफ कर दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों को जल्द पकड़ने की बात कह रही है।
विज्ञापन


 फरेंदा कस्बे के प्रिंस जायसवाल की नौतनवां रोड पर जायसवाल फार्मा के नाम से दुकान है।सुबह उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ था। चोरों ने दुकान में घुस कर दो हजार नकदी उठा ली। उनके पास ही टिल्लू वर्मा की रत्ना कम्यूकेशन के नाम से तेल, मैदा, चीनी की थोक की दुकान है। उनके यहां से भी चोर शटर तोड़कर 80 हजार नकदी व एलईडी टीवी उठा ले गए। दोनों दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में गुस्सा है। उनका कहना है कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस उसका खुलासा नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


 एसओ दिलीप कुमार शुक्ला का कहना है टिल्लू वर्मा की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरो की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं हैं। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed