फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft in four shops

चार दुकानों में चोरी हुई

Tue, 20 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 20 Dec 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
theft in four shops
चोरी के बाद का हाल
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार में एक ही रात चार दुकानों में ताला तोड़ चोरी हो गई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। कोल्हुई में बीते रविवार की रात चोरों ने एक बाद एक करते हुए कस्बे में चार चार चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस गश्त करती रही और चोर आराम से घटना को अंजाम देकर चलते बने।
विज्ञापन


स्वर्ण व्यापारी श्याम मोहन वर्मा की दुकान से ताला तोड़ कर बर्तन, कपड़े आदि लगभग 40 हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी कर गए। शिव कुमार वर्मा के मोबाइल की दुकान से मोबाईल आदि समेत करीब 20 हजार की चोरी। अयूब के टेंट हाउस से नकदी व सामानों सहित करीब 20 हजार की चोरी। सहित कस्बे के ही पूर्णवासी के पान की गुमटी का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब 10 हजार का गुटका पर हाथ साफ करते हुए चोरों ने एक के बाद एक चोरी का अनजाम देते हुए एक ही रात कस्बा कोल्हुई में चार चार जगहों पर चोरी की।
विज्ञापन


इस घटना से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । इस घटना के शिकार सभी लोगों ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दे दी है। अभी एक पखवारा पहले बभनी चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर में नकब लगाकर चोरी हुई थी। जिसका पर्दाफाश अभी तक नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष पद्माकर राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस विवेचना में लगी है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। इस घटना में शामिल जो भी होंगे बख्शेे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किचन का ताला तोड़कर चोरीः  परतावल। प्राथमिक विद्यालय सेमरा चन्द्रौली के प्रधानाध्यापिका शशिकला ने श्यामदेउरवा थाने में प्रार्थना पत्र दिया है कि शनिवार की रात चोरों ने विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर उसमें रखे दो गैस सिलेंडर और डेढ़ क्विंटल चावल भी चुरा ले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed