फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The tractor was running, son got trapped in a rotavator

पिता चला रहा था ट्रैक्टर, रोटावेटर में फंसकर चली गई बेटे की जान

Sat, 08 Dec 2018 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 08 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
The tractor was running, son got trapped in a rotavator
पिता चला रहा था ट्रैक्टर, रोटावेटर में फंसकर चली गई बेटे की जान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पिता ट्रैक्टर चला था और रोटावेटर में फंसकर बेटे की जान चली गई। आंखों के सामने जिगर के टुकड़े को दम तोड़ता देख पिता बेहोश हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पूरा गांव जमा हो गया। 
विज्ञापन


  घटना पनियरा क्षेत्र के धनखरी गांव की है। शुक्रवार को धनखरी गांव के सिवान में सुबह करीब 8:30 बजे सुरेंद्र गौड अपने   ट्रैक्टर से गांव के शंकर के खेत  को रोटावेटर से जोत रहे थे।     इसी दौरान ट्रैक्टर में तेल डालने के लिए चालक सुरेंद्र का पुत्र गणेश (14) आ गया। ट्रैक्टर में तेल डालकर गणेश वाहन पर ज्यों ही बैठा तो ट्रैक्टर आगे बढ़ते ही वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इससे ट्रैक्टर में पीछे स्थित रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे गणेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

 मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र गौड के तीन लड़के हैं। जिसमें एक लड़का मुंबई में रहता है। दो लड़के घर पर ही रह कर अपने ट्रैक्टर से लोगों का काम करते है। गणेश सबसे छोटा था। वह पूरे परिवार का दुलारा था। वह गांव में जीरा देवी बाबा रामदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था। वह पढ़ने में होनहार था। वही ट्रैक्टर का हिसाब किताब रखता था। परिजनों ने आननफानन में गांव के बाहर एक पोखरी के पास अंतिम संस्कार कर दिया। पिता सुरेंद्र रह कर बेहोश हो जा रहे थे। वह जब भी होश में आते यही कहते कि काश बेटा ट्रैक्टर में तेल डालने नहीं आया होता। काश उन्होंने बेटे को ट्रैक्टर में बैठने नहीं दिया होता। आंखों के सामने जिगर के टुकडे़ की मौत की बात  सोचकर वह बेहोश हो जा रहे थे। घर वालों ने बताया कि गणेश पढ़ाई  कर डॉक्टर  बनाना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed