फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The SP gave the following information to the police officers

लापरवाह थानेदारों को एसपी ने दी नसीहत

Wed, 08 Aug 2018 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Wed, 08 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
The SP gave the following information to the police officers
लापरवाह थानेदारों को एसपी ने दी नसीहत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में एसपी आरपी सिंह ने जिले में अपराध नियंत्रण में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस बीच दायित्व के प्रति लापरवाह कुछ थानेदारों से उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ अपराध नियंत्रण को लेकर सजग रहने की नसीहत दी। उन्होंने रात में गश्त तेज करने तथा भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


उन्होंने थानेदारों को लंबित मामलों का जल्द निपटारा कराने की हिदायत दी। वर्दी ठीक न होने पर चौक थाने के कांस्टेबल समेत थानेदार से कड़ी नाराजगी जताई। एसपी ने कहा कि पीड़ितों के शिकायतों की तत्काल सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने थानेदारों को हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की भी हिदायत दी। एसपी ने बताया कि थानेवार टॉप 10 व जनपद स्तर पर टॉप 15 अपराधियों की गिरफ्तारी व आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के बारे में समीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि तीन साल में गैंगेस्टर के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा हुई। जुलाई में सराहनीय कार्य करने वाले 4 उप निरीक्षकों, 5 मुख्य आरक्षियों एवं 17 सिपाहियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed