फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The death of the young man from the collision of Tempo

टेंपो की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 11 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 11 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man from the collision of Tempo
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के उर्दहनी निवासी प्रमोद शर्मा शनिवार शाम परतावल से अपने घर जा रहे थे।  प्रमोद अभी उर्दहनी पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार बिना हेडलाइट के टेंपो ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने से प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


वहीं मैनहवा में संदिग्ध परिस्थितियों में सास-बहू की हालत बिगड़ने का मामला प्रकाश में आया है। इनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 
कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा की रहने वाली 22 वर्षीय नव विवाहिता की तबीयत रविवार की सुबह 10 बजे बिगड़नी शुरू हो गई। परिवार वाले इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले गए। बहू का इलाज चल ही रहा था कि सास की भी तबीयत खराब होने लगी। उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर भेजा गया। सूत्रों की मानें तो इस घटना के पीछे पारिवारिक कलह है। बताया जाता है कि सास-बहू में अनबन हुई तो सास ने बहू को जहरीला पदार्थ खिला कर खुद भी खा ली। डॉक्टरों के अनुसार हालत खतरे से बाहर नहीं जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed