{"_id":"58cedc444f1c1be6431a1cda","slug":"the-body-of-a-young-man-was-thrown-in-a-forest-in-fernda-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेंदा जंगल में हत्या कर फेंका गया युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरेंदा जंगल में हत्या कर फेंका गया युवक का शव मिला
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। कैम्पियरगंज जंगल में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना से आस पास के गांवों में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त के लिए शव जंगल से उठवाकर सड़क के किनारे ले आई। मौके पर जुटी भीड़ से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया लेकिन काफी देर तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी। काफी देर बाद मृतक के रिश्तेदार किसी की सूचना पर पहुंचे और शिनाख्त की। युवक के सीने पर कई बार चाकुओं से वार कर हत्या की गई थी।
फरेंदा थाना क्षेत्र के जंगल में युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश की शिनाख्त मैनुद्दीन (19) निवासी हाटा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। मृतक के भाई शाहिद व उसके जीजा राहत अली ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि मैनुद्दीन पुरानी बैट्री खरीदने व बेचने का काम करता था। शनिवार की सुबह 5 बजे मैनुद्दीन व उसके साथी पीर मोहम्मद (30) अपने काम के सिलसिले में घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर गोरखपुर पहुंचे और वहां से एक लोडर मैजिक बुक करके नौतनवां के लिए निकले थे। दोनों के मोबाइल से सुबह साढ़े नौ बजे तक बात हुई लेकिन इसके बाद दोनों का फोन रिसीव नही हो रहा था। घर वाले किसी अनहोनी की आशंका से परेशान होकर शनिवार की सायं 6 बजे खोजने के लिए निकल पड़े। रविवार की सुबह फरेंदा जंगल में युवक की शव मिलने के बाद किसी राहगीर ने पहचान कर मृतक के रिश्तेदारों को सूचना दी। मृतक के जीजा राहत अली ने कहा कि मैनुद्दीन के साथ काम पर आये पीर मोहम्मद का काफी खोजने के बाद भी कोई पता नहीं चल पा रहा है । इस संबंध में कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मृतक के बहनोई राहत अली की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पीएम के लिए भेजवा दिया गया है।