फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teasing by teacher

गुरुजी छात्रा से छेड़खानी करते मिले

Thu, 19 May 2016 12:42 AM IST
maharajganj 
maharajganj  Updated Thu, 19 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teasing by teacher
निचलौल थाना क्षत्र के एक गांव में तैनात प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने मंगलवार रात पड़ोस की दसवीं की छात्रा को घर पर पढ़ाने के बहाने बुलाया। छात्रा को कुछ देर पढ़ाने के बाद शिक्षक उससे अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंची मां ने शिक्षक को पकड़कर धुना।
विज्ञापन


इसी बीच आसपास के लोग भी पहुंच गए और उन्होंने भी हाथ साफ किया। इस संबंध में बुधवार को पीड़ित की मां ने तहरीर देकर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक ने निचलौल के गए गांव में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली दसवीं की एक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने कमरे में बुलाया और अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर पहुंची उसकी मां ने शिक्षक को झाड़ुओं से जमकर धुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर पड़ोसी भी पहुंच गए और उन्होंने भी शिक्षक पर अपना हाथ साफ किया। वहीं चर्चा है कि मामले को पुलिस मैनेज करने में जुटी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बीपी सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed