फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suicide by abuse of law

बहू की प्रताड़ना से खुदकुशी की

Sat, 23 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 23 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Suicide by abuse of law
बहू के कारण् ली आत्महत्या
घुघली/पुरैना। घुघली रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह एक वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्ध की जेब में मिले सुसाइड नोट के आधार पर शिनाख्त हुई। जिसमें बहू की प्रताड़ना की बात लिखी गई थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग टहलने के लिए निकले थे। तभी उनकी नजर घुघली रेलवे स्टेशन के समीप उत्तर पटरी पर वृद्ध की लाश ट्रेन से कटी दिखी। लाश की सूचना पर कुछ ही देर में भारी संख्या में लोग जुट गए। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचने के बाद शिनाख्त के लिए जेब से मिले कागजात में सुसाइड नोट बरामद किया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौली निवासी रामलखन चौधरी ने लिखा है कि वह अपने बहू की प्रताड़ना से तंग थे। समय से खाना नहीं देती थी। जिससे आजिज आकर यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि रामलखन रात में ही पहुंच गए थे। रेलवे ट्रैक पर लेट गए थे। एक बार तो चौकीदार ने वहां से हटाया। उसके बाद कब ट्रेन के सामने आ गए किसी को पता नहीं चला। एसओ ओपी चौहान का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed