फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   snake bite, boy died in tantrik activity

झाड़फूंक के चक्कर में चली गई बालक की जान

Mon, 22 Aug 2016 06:03 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
snake bite, boy died in tantrik activity
सांप काटने के बाद झाड़-फंूक के चक्‍कर में बालक की माैत।
ठूठीबारी। सर्पदंश के बाद तुरंत अस्पताल न ले जाकर झाड़फूंक कराना एक परिवार के लिए मातम का सबब बन गया। झाड़फूंक के चलते पीड़ित बालक की मौत हो गई। घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


 ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के तुर्कहियां निवासी शैलेश चौधरी का 7 वर्षीय पुत्र विक्रम चौधरी रविवार की रात करीब 8 बजे घर के अंदर गया तो देखा की सांप और बिल्ली आपस में लड़ रहे हैं। यह देख बालक डर कर घर से बाहर निकलने लगा।

विज्ञापन

 

इस दौरान सांप ने डस लिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो गांव के कुछ लोगों के कहने पर परिजन झाड़फूंक कराने लगे। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे निचलौल सीएचसी ले गए। जहां  डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंधविश्वास से बचें, करें ऐसा
डॉक्टर सलाह देते हैं कि सर्पदंश के बाद उस जगह को कसकर बांध देना चाहिए जहां सांप ने काटा है। पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाने चाहिए, जिससे जान बचाई जा सके। अस्पतालों में एंटी स्नैक वेनम के जरिये सर्पदंश पीड़ितों की जान बचाई जाती है, लेकिन आज भी लोग सर्पदंश के बाद झाड़फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। इससे कइयों की जान चली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed