{"_id":"8515f6db327ee2e3b69af1752474ae85","slug":"sister-accused-of-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बहन पर धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन पर धोखाधड़ी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। बहन ने भाई के होते बाबा का अपहरण कर दो एकड़ जमीन को बेचवा डाला। मामला प्रकाश में आते ही भाई ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बहन व बहनोई पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही निबंधक को पत्र देकर बैनाम खारिज करने की गुहार लगाई है।
मोहनापुर निवासी अमन पुत्र गिरजा शंकर ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि मेरे बचपन में ही माता पिता का स्वर्गवास हो गया था। उसका पालन पोषण बुजुर्ग बाबा विश्वनाथ पाण्डेय व दादी ने किया जो अब अर्द्ध विक्षिप्त अवस्था में हैं।
आरोप है कि निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम डोमा में ब्याही बहन अंकिता ने पति के साथ मायके जाकर अपने बाबा को जबरन गाड़ी में बैठाकर उठा ले गयी। जिसकी सूचना पीड़ित ने मुकामी पुलिस व एसपी को दिया था। साथ ही विक्रय पर रोक लगाने हेतु उप निबन्धक कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था तथा एक सौ रूपये की रसीद भी प्राप्त किया था।
विज्ञापन
बीते 28 जनवरी को उसने अपने बाबा को साजिश में लेकर बाबा ने नाम की दो एकड़ भूमि नारूद्दीन के नाम बैनामा करा दिया। आरोप है कि बैनामें की रकम उसकी बहन ने अपने बैंक खाते में जमा करा लिया है । और अपने बाबा को अभी भी बंधक बनाकर अपने घर में रखा है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने इसके साथ ही उप निबंधक को पत्र देकर शेष बचे भूमि का बिक्रय पत्र लिखने पर रोक लगाने की मांग की है।