फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Significant proof of handwriting in Operator massacre

संचालक हत्याकांड में हाथ लगे अहम सबूत

Thu, 02 May 2019 12:33 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 02 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Significant proof of handwriting in Operator massacre
Crime
फरेंदा(महराजगंज)। छितही गांव के विश्रामपुर चौराहे से ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर  हत्या और लूट  के मामले में गठित टीम जगह-जगह छापा मार रही है। घटना के 48 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ  खाली हैं लेकिन कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी लगे हैं। घटना स्थल के अगल-बगल पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी ध्यान से देख रही है। इसे खंगालने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस शीघ्र घटना का पर्दाफाश करने की दावा कर रही है। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक चर्तुभुजी गौतम के साथ हुई घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह से सक्रीय है। इसके लिए टीम घटना के अगल-बगल के जिलो में भी छाप मारकर पूछताछ कर रही है। टीम कैम्पियरगंज व गोरखपुर व मेंहदावल तक बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। जो शीघ्र पकड़े भी जाएंगे। बता दें कि फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही बुजुर्ग के विश्रामपुर चौराहे पर सोमवार को दिन में 12.30 बजे के करीब दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र (फिनो पेमेंट बैंक) के संचालक चर्तुभुजी गौतम की गोली मार कर हत्या कर दिए थे तथा उसके पास रखी रकम को भी लूट लिए थे। जानकारी के बाद पुलिस ने  नाकेबंदी कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed