फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sho and 3 police personals sent to line

एसओ समेत चार पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

Sun, 10 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
 sho and 3 police personals sent to line
मौके पर पहुंची पुलिस
महराजगंज। एक ही धर्मस्थल पर एक महीने के अंदर दो बार प्रतिबंधित पशु का मांस मिलने की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी भारत सिंह यादव ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने शनिवार को एसओ समेत चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि क्षेत्राधिकारी का दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरण कर दिया है। 
विज्ञापन


पिछले महीने निचलौल और ग्राम बहरौली में धर्म स्थल में प्रतिबंधित पशु का मांस फेंके जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शु्क्रवार को दोबारा घटना हो गई थी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखतेे हुए एसपी ने प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह, हल्का उप निरीक्षक उमाशंकर मिश्रा, संबंधित बीट के शंकर सिंह और आरक्षी विनोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह को निचलौल से फरेंदा स्थानांतरित कर दिया है। निचलौल प्रभारी निरीक्षक के पद पर अनुज कुमार सिंह और नौतनवां के क्षेत्राधिकारी रहे गोपीनाथ सोनी को निचलौल क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


साथ ही मामले में उदासीनता व लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों की भूूमिका की जांच एएसपी हरगोविंद को सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार उदासीनता और जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर रही टीम भंग, नई टीम गठित
महराजगंज। धर्मस्थल पर पिछले माह प्रतिबंधित मांस फेंकने की अब तक जांच कर रही टीम को एसपी ने भंग कर दिया है। उन्होंने सदर क्षेत्राधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया है। इसमें क्षेत्राधिकारी निचलौल गोपीनाथ सोनी, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, सदर कोतवाल टीपी श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा संजय राय, उपनिरीक्षक विनोद कुमार राय शामिल हैं। टीम शनिवार से ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed