फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sent to jail in murder

छात्रा की हत्या में गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल

Fri, 17 Mar 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 17 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
sent to jail in murder
बढ़ई टोला में युवती की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल। - फोटो : अमर उजाला
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर के टोला बढ़ई में मंगलवार की सुबह चाकू घोंप कर छात्रा की हत्या के मामले गिरफ्तार ऋषिकेश निषाद को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ऋषिकेश निषाद युवती से एकतरफा प्रेम करता था।
विज्ञापन


होली के दिन उसने प्रेमिका को फोन पर बात करनी चाही मगर युवती ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद उसने फिर फोन किया तो युवती ने फोन रिसीव कर लिया था। ऋषिकेश निषाद ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा तो फोन पर ही युवती ने शादी करने से मना कर दिया था। इससे ऋषिकेश ने अपना आपा खो दिया और अपने दो साथियों के साथ बाइक से युवती के घर पहुंचा। उस समय युवती दरवाजे पर बर्तन साफ रही थी।
विज्ञापन


ऋषिकेश ने उसके ऊपर चाकू से कई वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर युवती को बचाने आई उसकी मां पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि युवती की मां का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनियरा पुलिस ने युवती के बाबा की तहरीर पर ऋषिकेश और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है और उसके दो साथियों की तलाशी जारी है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed