फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sensation extending from dead bodies in khet

खेत में शव मिलने से फैली सनसनी

Mon, 22 Oct 2018 12:48 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 22 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sensation extending from dead bodies in khet
खेत में शव मिलने से फैली सनसनी - फोटो : अमर उजाला
बरगदवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बरगदवां कस्बे के दक्षिण छोर पर भारत-नेपाल सीमा के समीप रविवार की भोर में एक व्यक्ति का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसकी शिनाख्त बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के बरईठवा टोला निवासी गणेश (45) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक मृतक शनिवार की रात सरहद के समीप नेपाल में स्थित शराब की भट्टी पर अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर नशे में धुत लड़खड़ाते हुए देर रात खेत के मेड़ पर गिरा पड़ा था। रात भर वहीं पड़ा रहा। थानाध्यक्ष  बरगदवां रामचन्द्र राम का कहना है कि परिजनों ने बताया कि गणेश शराब के सेवन का आदती था। रोज की तरह वह शनिवार को भी सरहद के समीप स्थित शराब की भट्टी से शराब पीकर लौट रहा था। रास्ते में वह खेत की मेड़ पर गिर गया और वहीं पूरी रात पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई । उनका कहना था कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। उधर, गणेश की मौत से परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed