फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rape in private hospital

निजी अस्पताल में ‘रेप’

Thu, 01 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 01 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
rape in private hospital
पानीपत में व्यक्ति ने पत्नी और बेटी के साथ की शर्मनाक हरकत
महराजगंज। नगर के एक प्राइवेट हास्पिटल में मंगलवार की शाम को किशोरी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 376डी, पाक्सो एक्ट 325 व एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि किशोरी अस्पताल में भर्ती अपने परिवार के सदस्य को खाना पहुंचाने गई थी।
विज्ञापन


मौका पाकर अस्पताल के कर्मचारियों ने ही उसे दबोच लिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे मुंह नहीं खोलने की धमकी दी। किशोरी ने आपबीती परिवार वालों को बताई तो हंगामा शुरू हो गया। इंस्पेक्टर सुधीर सिंह का कहना है कि तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन, किशोरी के साथ बलात्कार की जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि प्रतिद्वंद्वी हास्पिटल के डाक्टर सोशल मीडिया के माध्यम से बलात्कार का दुष्प्रचार कर रहा है। इससे अन्य स्थानीय डाक्टरों में जबर्दस्‍त आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed