फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rampage with TC

टीसी से मारपीट, घर में तोड़फोड़

Mon, 17 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
rampage with TC
नौतनवां रेलवे आवास में टीसी के कमरे में तोड़फोड़ के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
खनुआ/नौतनवा। नौतनवा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम प्लेटफार्म पर बिना टिकट खड़े व्यक्ति का जुर्माना काटने से नाराज उसके साथियों ने देर रात रेलवे परिसर में स्थित टिकट कलेक्टर के सरकारी आवास पर धावा बोल दिया। बाहर का दरवाजा तोड़ कमरे में घुस गए और वहां मौजूद दो टिकट कलेक्टर के साथ मारपीट की। 20-25 की संख्या में पहुंचे अराजक तत्वों ने कमरे में तोड़फोड़ भी की और 21 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन


टिकट कलेक्टर आशीष कुमार सिंह ने कहा कि शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे प्लेटफार्म पर नौतनवा निवासी देवीशंकर यादव नामक व्यक्ति बिना टिकट खड़ा था। उन्होंने 260 रुपये का जुर्माना काट दिया। उससे नाराज देवीशंकर धमकी देकर चला गया। रात दस बजे वह टिकट कलेक्टर साथी जितेंद्र कुमार के साथ अपने क्वार्टर से प्लेटफार्म की तरफ जा रहे थे। तभी वहां शराब के नशे में खड़े दो व्यक्ति अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी देने लगे। 
विज्ञापन


उन लोगों की बातों को अनसुना कर वह जितेन्द्र कुमार के साथ वापस क्वार्टर पर चले गए। आधी रात करीब सवा बारह बजे उनके आवास के बाहर कुछ लोग अपशब्दों का प्रयोग कर दरवाजा पीटने लगे और बाहर निकलने की धमकी देने लगे। जब बाहर नहीं निकला तो 20-25 की संख्या में अज्ञात लोग दरवाजा तोड़कर लाठी-डंडों के साथ कमरे में घुस गए और उनको तथा उनके साथी को मारने पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उन लोगों ने कमरे में रखा टीवी, इन्वर्टर, कुर्सी आदि तोड़ दी और पर्स में रखे 21 हजार रुपये निकाल ले गए। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग कर आवास के पीछे छिप गए। लेकिन उनके साथी को वे लोग मारते पीटते कुछ दूरी तक ले जाकर छोड़ा। 


उन्होंने घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक एपी पांडेय को दी। उसके बाद रात सवा एक बजे आरपीएफ जवानों के साथ वह थाने जाकर घटना की तहरीर दी। उनका कहना था कि इस घटना से वे लोग भयभीत हैं। सूचना के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ रामायण यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed