{"_id":"589f5e454f1c1b8a5f37a580","slug":"rampage-over-substandard-construction-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया काम के विरोध पर प्रधान को दौड़ा लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटिया काम के विरोध पर प्रधान को दौड़ा लिया
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुरदंरपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण में गड़बड़ी का लोग आरोप लगा रहे।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/पुरंदरपुर। फरेंदा क्षेत्र के ग्राम बरगदवा रामसहाय के लिंक मार्ग की मरम्मत में मानकों की अनदेखी का विरोध करने पर मजदूरों ने ग्राम प्रधान को मारने के लिए दौड़ा लिया। सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने काम रोक कर जानकारी जेई केके दुबे को दी। जेई ने कहा कि तीस मीटर पर काम दोबारा होगा।
ग्राम पंचायत लेहडा़ खास से लेकर ग्राम पंचायत बरगदवा रामसहाय तक लगभग दो किलो मीटर लिंक मार्ग की मरम्मत पीडब्लूडी करा रहा है। शनिवार को एक बजे तक बरगदवा रामसहाय में स्थित रेलवे ढाला से लगभग तीस मीटर काम मजदूरों ने मिट्टी पर ही लेपन कर दिया।
मानक की अनदेखी पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पांडेय ने विरोध किया तो मजदूरों ने ग्राम प्रधान को मारने के लिए दौड़ा लिया। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इससे गांव के लोग आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
प्रधान को लेकर सुरेमन गौतम, राजाराम गौतम, हजरत अली, आनंद पांडेय, राजेश पांडेय, शाकिर अली, सुबराती, गणेश, रमाशंकर, नरेश आदि मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम रोकते हुए मजदूरों को भगा दिया। सूचना पाकर पीडब्लूडी के जेई केके दुबे ने लिंक मार्ग की गुणवत्ता की जांच कर लगभग तीस मीटर दोबारा मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। जेई केके दुबे का कहना है कि उनके पहुंचने से पहले मजदूरों ने लगभग तीस मीटर पर काम पूरा कर दिया था। रविवार को दोबारा गुणवत्ता