{"_id":"5a45409e4f1c1bf61b8b5929","slug":"rampage-between-police-and-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता के बेटे की पिटाई पर भड़की भीड़ ने पुलिस को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेता के बेटे की पिटाई पर भड़की भीड़ ने पुलिस को दौड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस वाले से कहासुनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। बसपा नेता के बेटे की पिटाई पर भड़की भीड़ ने पुलिस को दौड़ा लिया। पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस वालों ने गांव में घुस कर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। पुलिस के रवैए से गुस्साए गांव वालों ने फरेंदा-धानी मार्ग को जाम कर दिया।
एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर एक घंटे बाद हाईवे से जाम हट सका।
फरेंदा थाना क्षेत्र के पिचरूखी के पास कुछ पुलिस कर्मी बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे फरेंदा-धानी मार्ग के हड़हवा पुल के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। बसपा नेता व ग्राम प्रधान बेचन निषाद के बेटे कमलेश ने किसी परिचित की गाड़ी की सिफारिश की। इसको लेकर पुलिस वालों से कमलेश की कहासुनी होने लगी।
पुलिस ने कमलेश को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस का रवैया देखकर गुस्साए गांव के लोगों ने पुलिस को दौड़ा लिया। धक्का-मुक्की में पुलिस को भी हल्की चोटें आईं। इसके बाद पुलिस कर्मी गांव में पहुंच गए और घरों में घुस कर महिलाओं तक मारा-पीटा। कौशिल्या व अन्य कई महिलाओं को भी चोटें आई हैं। गांव के लोगों ने घायल महिलाओं को सीएचसी बनकटी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की बर्बरता पूर्ण व्यवहार से गुस्साए गांव के लोगों ने फरेंदा-धानी हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा। जाम की सूचना पर एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह सर्किल की पुरंदरपुर, बृजमनगंज, कोल्हुई के साथ सिद्धार्थनगर व महराजगंज की पुलिस को मौके पर बुला लिया।
गांव के लोगों को उग्र होता देख सीओ व एसडीएम आरबी सिंह लोगों को मनाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद गांव वालों ने जाम समाप्त किया। इस संबंध में एसओ ने कहा कि घटना की जांच किया जा रहा है जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बसपा नेता बेचन निषाद ने कहा कि पुलिस की गुंडई है। वह निर्दोष लोगों पर लाठी चलाने का काम किया है। पुलिस के लोग गांव में घुस कर महिलाओं के साथ अन्य लोगों की पिटाई की है। ऐसे में दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि पिचरूखी की घटना निंदनीय है। पुलिस भाजपा सरकार में बेलगाम हो गई। निर्दोष गांव के लोगों पर लाठी चला रही है जो सरकार के इशारे पर हो रहा है। अगर दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई नहीं होगी तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।