{"_id":"5a3c01d94f1c1b9f678c2cc2","slug":"raid-in-campus-of-ex-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के परिसर में पुलिस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री के परिसर में पुलिस का छापा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी की।
- फोटो : अमर उजाला
सोनौली (महराजगंज)। एसबीआई परिसर के पास स्टैंड पर वसूली को लेकर तीन व्यापारी भाइयों से मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी की सोनौली स्थित छावनी (फार्म हाउस) पर छापा मार कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शाम करीब 5 बजे एएसपी आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में सीओ निचलौल रणविजय सिंह सोनौली, नौतनवां, कोल्हुई और बरगदवा पुलिस टीम ने पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी की सोनौली स्थित छावनी पर छापेमारी की। पुलिस बल को देखकर वहां मौजूद कई लोग फारार हो गए। तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। प्रभारी कोतवाल सोनौली राजेश कुमार ने बताया की विशाल, मिलन और अर्जुन नामक तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
बीते शनिवार की दोपहर सोनौली नगर के दो व्यापारी भाई अनिल और कृष्णा भारतीय स्टेट बैंक की पटवा शाखा में अपना आधार लिंक कराने गए थे। वापसी में अनधिकृत रूप से पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर हुई कहासुनी में वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
बचाने पहुंचे तीसरे भाई राजू पटवा को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया था। घटना के विरोध में नगर के व्यापारियों ने सड़क जाम कर दबंगों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मौके पर पहुंची सोनौली पुलिस ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर माहौल को शांत करने के बाद उसी समय दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।