फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Private Hospital Seal After Checking

जांच के बाद प्राइवेट अस्पताल सील

Thu, 10 May 2018 12:55 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 10 May 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
Private Hospital Seal After Checking
जांच के बाद प्राइवेट अस्पताल सील - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। राजीव नगर मोहल्ले में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल को जांच के बाद एसीएमओ ने सील कर दिया। जांच में पाया गया कि अस्पताल का पंजीकरण नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


शहर से सटे धनेवा धनेई गांव के रहने वाले खलीमुल्लाह ने डीएम से शिकायत की थी। उसने शिकायत की थी कि अस्पताल में बेटी का इलाज करने गया तो धनादोहन किया गया। साथ ही बीमारी भी ठीक नहीं हुई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को  निर्देश दिया कि अस्पताल की जांच कर कार्रवाई करें।  डीएम के निर्देश के बाद एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद राजीव नगर मोहल्ले में स्थित निजी अस्पातल में पहुंचे। यहां उन्होंने ओटी एव मौजूद कर्मियों से बातीचीत की।  साथ ही अस्पताल का पंजीकरण प्रपत्र दिखाने को कहा। वहां मौजूद डॉक्टर द्वारा अस्पताल से जुड़ा कोई प्रपत्र प्रस्तुत न कर पाने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अस्पताल के मालिक के खिलाफ बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित किए जाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निए कोतवाली में तहरीर दी गई है। जांच के दौरान 10 पैरा मेडिकल स्टाॅफ मिले। ओटी टेक्निशियन का प्रमाण पत्र पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है। यह अस्पताल डेढ़ साल से संचालित होना बताया गया। 
विज्ञापन

कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि अस्पताल के संचालक के खिलाफ बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित किए जाने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed