फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police pick up from dharna

अनशनकारी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया 

Sun, 03 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sun, 03 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
police pick up from dharna
सभासद की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। आनंदनगर नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन कर रहे सभासद को शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियोें ने जबर्दस्ती उठा दिया। फरेंदा पुलिस के अलावा एसडीएम और सीओ ने उनको अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। 
विज्ञापन


सदर अस्पताल पहुंचे सभासद संजय जायसवाल ने बताया कि सपा सरकार में लोकतंत्र का हनन हो रहा है। हम न्याय मांगने के लिए आमरण अनशन पर बैठे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन के अलावा सरकार के लोग भी मेरी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। जो मरते दम तक ऐसा नहीं होने पायेगा। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने कार्रवाई के बजाय मेरी आवाज को दबाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष के इशारे पर मुझे जबरदस्ती अनशन स्थल से उठा दिया। मंच का सामान भी तितर-बितर किया गया। सभासद के साथ पुलिस प्रशासन के इस रवैए से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा, अरविंद मिश्रा, मोहम्मद अली, मोहम्मद अयूब, शंकर जायसवाल आदि ने पुलिस प्रशासन के इस कृत्य की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed