{"_id":"5a4fc6a44f1c1b44198b5165","slug":"patient-collapsed-during-opperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के दौरान मरीज मौत, घरवालों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑपरेशन के दौरान मरीज मौत, घरवालों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
एक अस्पताल में मौत के बाद मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल रामदवन मौर्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
महराजगंज। शुक्रवार को नगर से सटे केएमसी डिजिटल हास्पिटल में कूल्हे के ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत हो गई। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। मरीज के बेटे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर समेत पांच अन्य के खिलाफ इलाज में लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने अस्पताल में आरोपी डॉक्टरों ने पूछताछ भी की।
गोरखपुर जिले के बसंतपुर गांव के लालू प्रसाद कूल्हे का ऑपरेशन कराने बेटे दीनानाथ सहानी के साथ महराजगंज के इस अस्पताल में आए। डाक्टर ने निर्धारित तिथि 4 जनवरी को उन्हें भर्ती कर लिया। जांच के बाद ऑपरेशन शुरू हुआ लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। लालू प्रसाद की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
दीनानाथ ने बताया कि डॉक्टर राजेश भल्ला ने गत 22 दिसंबर को जांच के बाद दवा दी थी। ऑपरेशन के लिए 4 जनवरी को बुलाया था। शुक्रवार सुबह 8 बजे आपरेशन शुरू हुआ। थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने बुलाया और कहा कि आपरेशन के दौरान हार्ट अटैक आ गया। उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद डॉक्टरों ने दोबारा हार्टअटैक आने की बात कह कर उनकी मौत की जानकारी दी। दीनानाथ का आरोप है कि इलाज में डॉक्टरों ने लापरवाही की, जिससे उनके पिता की मौत हो गई। उनका आरोप है कि जब उनके पिता को आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा था तो उनका सिर एक तरफ लटका हुआ था। हार्ट अटैक की बात गुमराह करने की कोशिश है।
कोतवाल सदर रामदवन मौर्य ने बताया कि दीनानाथ की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर राजेश भल्ला, डॉक्टर टीपू और पांच अन्य के खिलाफ इलाज में लापरवाही से मौत की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।