फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Paniyra six cottage ash

पनियरा में छह झोपड़ी राख

Wed, 27 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Wed, 27 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Paniyra six cottage ash
डंठल से लगी आग।
पनियरा  क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली बुजुर्ग के खलवा टोले में मंगलवार दोपहर में लगी आग से छह झोपड़ियां राख की ढेर बन गईं। लोगों की गृहस्थी के अलावा भूसा आदि भी जल गए हैं।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक दोपहर में अचानक रामआसरे के झोपड़ी में आग लग गई। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचे और बुझाने की कोशिश शुरू की तब तक हवाओं के साथ और आगे बढ़ गई। उसके बाद राममिलन, पंचम, राजाराम, कैलाशी देवी, रामभवन की झोपड़ी को आग ने अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखती सभी की झोपड़ी राख बनने लगीं। आग से सबसे ज्यादा नुकसान पंचम का बताया जा रहा है। इनके घर में रखा खाने पीने व कपड़ा, बिस्तर तथा अन्य सामान जल गए। बाकी लोगों की झोपड़ी जलने से सामन व मवेशी के खाने के लिए भूसे भी जलकर राख हुए हैं। ग्राम प्रधान के पति व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जब तक अग्निशमन की गाड़ी पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग की सूचना पाकर हल्का लेखपाल रामसेवक मौके पर पहुंच आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed