फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Orgy of dacoits near border

बॉर्डर के पास डकैतों का तांडव

Fri, 12 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Fri, 12 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के मर्यादपुर नौडियहवा में डकैतों ने तीन घरों में लूटपाट की। विरोध करने पर चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। एक के घर में आग लगा दी। सीमा से सटे भारतीय गांव के लोग लाठी डंडा लेकर सड़क पर आ गए। एसएसबी जवानों ने घेराबंदी की तो भाग निकले।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 12 बजे रूपनदेही जिले के मर्यादपुर नौडियहवा गांव में बेहली हरिजन के घर डकैतों ने धावा बोला। लूटपाट के बाद जोगिंदर यादव और भीम यादव के घर पहुंचे। जोगिन्दर यादव की पत्नी ने डकैतों का विरोध किया तो डंडे से पीट दिया। दंपति की पिटाई के बाद बच्चों को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन


जाते वक़्त भीम यादव के झोपड़ी में आग लगा दी। नौडियहवा से सटे भारतीय गांव डाली के लोग लाठी डंडे लेकर सड़क पर आ गए और गश्त कर रहे एसएसबी जवानों ने भी सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपनदेही के पुलिस अधीक्षक बुधिराज गुरुंग ने बताया की जोगिन्दर यादव के घर से डकैतों ने नकदी व कुछ कीमती कपड़े लेकर चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। डकैतों के धर पकड़ के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed