फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One killed, three injured in accident

हादसों में एक की मौत तीन जख्मी

Sat, 26 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो /अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 26 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
One killed, three injured in accident
दुर्घटाग्रस्त वाहन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
बीते 24 घंटे में सड़क दुर्घटनाओं में जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन लोग जख्मी हुए हैं। सदर कोतवाली से आगे फरेंदा रोड पर शुक्रवार को कार और बाइक में सामने से टक्कर हो गई। जिसमें अमरुतिया बाजार की 24 वर्षीय सीता घायल हो गईं। बाइक सीता के पिता चला रहे थे। वे बाल बाल बच गए। बेटी सीमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


परतावल प्रतिनिधि के मुताबिक श्यामदेउरवा क्षेत्र के पिपराइच-परतावल मार्ग पर दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल को गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मुन्ना यादव अपनी ससुराल इमिलिया से होली खेल कर बाइक से लौट रहे थे। लखिमा के पास एक बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। बाइक उमेश मौर्या निवासी औरहिया थाना पनियरा चला रहे थे। उमेश मौर्या अपने चाचा से मिल कर घर वापस जा रहे थे। मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उमेश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। श्यामदेउरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमेश की हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव ने बताया कि दोनों की बाइक कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन


निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली ठूठीबारी के ग्राम सुकरहर के सुरेंद्र यादव अपने मित्र संजय के साथ ससुराल में होली मनाने गए थे। वापस लौटते समय निचलौल क्षेत्र के रायपुर स्थित पोखरे के पास सामने से जा रहे ट्रक से ठोकर लग गई। सुरेंद्र का बायां पैर टूट गया तथा संजय को भी गंभीर घायल हुए। थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed