{"_id":"57d1b92b4f1c1be90631981a","slug":"old-man-killed-in-rampage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में बुजुर्ग की जान ले ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में बुजुर्ग की जान ले ली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
घुघली थाना क्षेत्र के हड़तोहिया गांव मारपीट के दौरान व्यक्ति की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। े
- फोटो : अमर उजाला
शिकारपुर। हरखपुरा टोला हरतोड़िया में बुधवार की रात मामूली विवाद में मारपीट के दौरान वृद्ध को कुछ युवकों ने जमीन पर पटक दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घुघली थाना क्षेत्र के हरखपुरा टोला हरतोड़िया निवासी इसराइल बुधवार की देर शाम अपने घर पर मौजूद थे। तभी उनका नाती वशी अहमद गांव से घूूमकर घर लौटा। इसराइल ने उसके घूमने पर एतराज जताया। वशी अहमद उनको चुप रहने की हिदायत दे रहा था। इसको लेकर दोनों में कहा सुनी चल रही थी। तभी बगल के अकबर अली, बक्शीश और आलमगीर पहुंच गए।
आरोप है कि तीनों लोग पहुंचते ही शोर मचाने के लिए इसराइल को गाली देने लगे। इसराइल ने कहा कि आपसी विवाद का हवाला देकर उन लोगों को बीच में न बोलने की हिदायत दी। यह बात तीनों लोगों को नागवार गुजरी। आरोप है कि तीनों लोगों ने इसराइल को पीटने के बाद उनको जमीन पर पटक दिया। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। घर वाले जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में इसराइल की बहू वशीदून की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस संबंध में एसओ अनिल कुमार का कहना है कि तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।