फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   no kidnapping, police taken away

अपहरण नहीं, पुलिस ले गई 

Fri, 22 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
no kidnapping, police taken away
इसी युवक ने रची अपहरण की साजिश - फोटो : amar ujala
शिकारपुर। धर्मपुर के व्यापारी पुत्र का अपहरण नहीं हुआ था। मादक पदार्थ के आरोप में गोरखपुर की शाहपुर पुलिस पूछताछ के लिए ले गई है। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी महावीर ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा था कि उनका पुत्र प्रभु कस्बे स्थित दुकान बंद कर घर पहुंचा। बिजली न होने के कारण वह घर के बाहर घूमने लगा।
विज्ञापन


तभी चार पहिया से कुछ लोग आए और उसे बातचीत के क्रम में गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया। जब उसने विरोध किया तो उसे भी खदेड़ दिया। अपहरण की सूचना के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जांच में पता चला कि उसका प्रभु का अपहरण नहीं हुआ था। गोरखपुर की शाहपुर पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में उसे पूछताछ के लिए ले गई है। शाहपुर पुलिस दो करोड़ की कोकिन बरामद कर कुछ अभियुक्तों को पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में प्रभु का नाम सामने आया है। इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि व्यापारी के पुत्र का अपहरण नहीं हुआ था। मादक पदार्थ के मामले में पुलिस पूछताछ के लिए ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed