फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   nepal police one kill to crimnal

नेपाल पुलिस ने शातिर अपराधी का इनकाउंटर किया

Thu, 22 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
nepal police one kill to crimnal
crime - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। पिछले कई माह से नेपाल के रूपनदेही जिले में दहशत का पर्याय बने शातिर अपराधी मनोज का नेपाल पुलिस ने इनकाउंटर कर दिया। बुधवार की सुबह बुटवल कस्बे में हुई मुठभेड़ में पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। 

मनोज पर भारत में बैठकर भारतीय नंबरों से नेपाल में फिरौती मांगने, पूर्व एमाले नेता दुर्गा तिवारी और हाल में ही फर्नीचर व्यापारी बसंत पौंडेल की हत्या करने के आरोप थे। नेपाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रूपनदेही पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि मनोज पुन रूपनदेही जिले के बुटवल के देवदह नगर पालिका के वार्ड नंबर चार भवानीपुर के एक रिहायशी मकान में रुका है। सूचना पर पुलिस ने मकान की घेरा बंदी की। पुलिस के अनुसार मनोज ने जब पुलिस को देखा तो वह फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिस ने भी उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए जवाबी हमला किया। मनोज को गोलियां लगी। वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे घायल अवस्था में बुटवल स्थित लुंबिनी अंचल अस्पताल लाई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रुपंदेही जिले के एसपी श्यामलाल ज्ञवाली ने बताया कि मनोज रूपनदेही पुलिस का मोस्टवांटेड अपराधी था। जिस पर भारत में छिपकर नेपाल में फिरौती भरे फोन करने, नेताओं और व्यापारियों की हत्या करने के कई मामले दर्ज थे। बुटवल पुलिस ने कस्बे में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed