फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   murder by hammer

हथौड़े से वार कर युवक की हत्या

Mon, 12 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 12 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
murder by hammer
चौक क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर दो पक्षों में मारपीट में युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
चौक बाजार। क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर शनिवार की रात कहासुनी से शुरू हुए विवाद में हथौड़े के ताबड़तोड़ प्रहार से कस्मरियां निवासी 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। चाय की दुकान पर हुए खूनी खेल में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


कस्मरिया निवासी जिलाजीत यादव शनिवार की शाम गांव के ही विश्वंभर पटेल के साथ झनझनपुर चौराहे पर गया था। अभी गांव के बाहर पहुंचे थे कि गांव के ही विजय मद्देशिया भी दोनों लोगों के साथ हो लिए। बताया जा रहा है कि तीनों झनझनपुर चौराहे की एक दुकान पर बैठे ही थे कि परसा राजा निवासी विमलेश पटेल भी दो सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। मौका पाकर विमलेश और उसके सहयोगी बाइक की डिकी से हथौड़ा निकाल लिया और विजय मद्देशिया को छोड़कर जिलाजीत यादव पर टूट पड़े। हथौड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार से जिलाजीत यादव के हाथ पैर टूट गए और और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाजीत यादव की मौत की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी बेहोश हो गई। पत्नी हीरा यादव ने विश्वंभर पटेल पर जिलाजीत को मरवाने के लिए ही घर से बुला कर ले जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस लाश को पीएम के लिये भेज दिया। जिलाजीत के चाचा की तहरीर पर विमलेश पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि जिलाजीत अपने माता पिता की इकलौती संतान था। उनके माता-पिता का पहले ही निधन चुका है। परिवार में अब उनकी पत्नी हीरा ही बची हैं। जिलाजीत की कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed