फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Miscreants will be strictly

उपद्रवियों पर सख्ती होगी

Thu, 17 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Thu, 17 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Miscreants will be strictly
जिला मुख्यालय में डीआईजी, डीएम और एसपी ने होली त्योहार को लेकर पीस कमेटी के साथ मीटिंग की। - फोटो : विनोद गुप्ता
होली में खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। डीजे, डांस व शराब के नशे में ड्राइविंग पर कड़ाई होगी। बृहस्पतिवार को डीआईजी शिव सागर सिंह ने पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर जिला शांति समिति की बैठक में पहुंचे डीआईजी ने कहा कि त्योहारों पर तेज ड्राइविंग, डीजे और डांस युवा वर्ग का शौक बन गया है। घर एवं मोहल्ले के बड़े बुजुर्ग इस पर रोक लगाएं। जुलूस न निकालें। गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखें। पुलिस अधिकारियों से कहा कि कच्ची शराब पर रोक लगाएं। पुरानी घटनाओं में दर्ज मुकदमों में नामित लोगों को पाबंद करें। सड़क पर किसी प्रकार की वसूली न हो और न ही गरीब की लकड़ी या मड़हा होली में जले।
विज्ञापन


डीएम सुनील कुमार ने कहा कि पिछले वर्षों में जिले में सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की परंपरा रही है। इस वर्ष भी कायम रहे। एसपी भारत सिंह ने कहा कि जिले में तथा सभी थानों पर नयी शांति समिति गठित की जा रही है। अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया गया है।  सेमरा की समस्या बातचीत से हल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम कृपाशंकर पांडेय, मातारानी रूमाली देवी महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. घनश्याम पांडेय, पिंटू शुक्ला, डॉ. सिद्धार्थ शुक्ला, सीताराम पांडेय, कृष्ण गोपाल शब्बीर अहमद ने भी संबोधित किया।  एसडीएम रणविजय सिंह, जयचन्द्र पांडेय, सीओ फरेन्दा रचना मिश्रा, सीओ निचलौल अनिल सिंह, जितेन्द्र यादव, आनन्द श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed