{"_id":"587d16924f1c1bda30efe4a1","slug":"man-hanged-himself-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटककर युवक ने दी जान
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज क्षेत्र के नयनसर ग्राम सभा में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकते युवक की लाश की सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बृजमनगंज/लेहड़ा बाजार। थाना क्षेत्र के गांव नयनसर में एक 28 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। युवक की आत्महत्या को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं है। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है।
जानकारी के मुताबिक इस्लाम नामक युवक क्षेत्र के एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर अपना जीविकोपार्जन चलाता था। आसपास के लोगों को केवल यही पता था कि वह लखनऊ का रहने वाला था। ग्राम सभा नयनसर टोला गुलजारपुर में रहने वाले मोहम्मद हनीफ की पांच बेटियां थी।
इनमें चार बेटियों की शादी के बाद हनीफ व उनकी पत्नी की मौत हो गई। घर पर सबसे छोटी बेटी खुशलैन ही रहती थी। करीब छह वर्ष पूर्व वह भी अचानक घर छोड़कर कहीं चली गई। एक वर्ष बाद वह लौटी तो उसके साथ इस्लाम नामक यह युवक भी था। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। कुछ समय बाद प्रसव के दौरान खुशलैन की मौत हो गई। तब से इस्लाम अकेले ही घर पर रहता था। इस्लाम के आत्महत्या को लेकर कई तरह की चर्चाओं के बीच हत्या की भी आशंका व्यक्त की गई। थानाध्यक्ष चंद्रेश यादव का कहना है कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।