फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   looted bike recovered

लावारिस मिली लूटी गई बाइक

Mon, 15 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
looted bike recovered
loot - फोटो : amar ujala
धानी। हाईवे पर बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी गांव से चरीगावा मोड़ तक बदमाशों के लिए सेफ जोन बन गया है। चरीगांवा के पास स्वर्ण व्यवसायी से तीन लाख के जेवरात लूट मामले में पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने लूटकांड की जांच शुरू कर दी है। घटना के पर्दाफाश के लिए एसपी ने स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगाया है। पुलिस ने स्वर्ण व्यापारी की लूटी बाइक लावारिस हालत में बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


धानी गांव से चरीगावा मोड़ तक लूट और राहजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार की रात चरीगावा गांव के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचे की बट से हमलाकर धानी बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसायी विनय वर्मा से तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात और बाइक लूट ली थी। लूटी मोटरसाइकिल को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के पंचगपुर गांव के पास छोड़ दिया था। ग्रामप्रधान ने लावारिस अवस्था में पड़ी बाइक के बारे में थानाध्यक्ष बृजमनगंज को सूचना दी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। धानी-उस्का मार्ग पर हुई लूट से लोगों में भय और गुस्सा है। 
विज्ञापन


दो साल पहले अगस्त 2014 में उसी जगह धानी बाजार निवासी रमेश अग्रहरि की दो लाख 39 हजार नकदी रुपये बदमाशों ने लूट लिया था। रमेश का सिकरा मंदिर चौराहे पर स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र है। वहां काम करने वाला मुकेश केंद्र बंद कर धानी जा रहा था। बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुकेश को चरीगावा के पास रोक कर आंखों में लाल मिर्च झोंक दिया और बैग में रखे दो लाख उनचालीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बैसार निवासी स्वर्ण व्यवसायी राजदेव वर्मा से एक लाख बीस हजार रुपये के जेवरात बाइक सवार बदमाशों ने अक्टूबर 2013 में उस समय लूट लिया था, जब वह लेहड़ा बाजार स्थित दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अगस्त 2013 में धानी-खडखड़िया राप्ती पुल पर बदमाशों ने तमंचे के बल पर मदनपुर थाना सिद्धार्थनगर निवासी अनूप त्रिपाठी से पचास हजार रुपये लूट कर फरार हो गए थे। चरीगावा के पास ही इसी जनवरी में फरेंदा निवासी व्यक्ति की बाइक लूट ली गई थी।


लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में पुलिस ने लूट की घटना में शामिल मुख्य आरोपी को छोड़ दिया था। व्यापारियों के साथ हो रही लूट की घटनाओं से लोगों में भय और दहशत का माहौल है। लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस सक्रिय रहती तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed