फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lit fire in gas cylinder,panic in farenda

गैस सिलिंडर से आग, अफरातफरी

Sat, 17 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
lit fire in gas cylinder,panic in farenda
गैस सिलिंडर से लगी आग में जले घरेलू सामान। - फोटो : अमर उजाला
फरेेंदा। फरेंदा खुर्द में शुक्रवार की गैस सिलिंडर से खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने से मुहल्ले में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। मुहल्ले के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा खुर्द निवासी संतोष तिवारी की पत्नी शुक्रवार को दिन में गैस सिलिंडर पर खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर लगाया। चूल्हे का नॉब खोलकर जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाईं पूरे किचन में आग लग गई। आग की घटना को सुनकर अगल-बगल के लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


घर के लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, पड़ोसियों ने बालू व अन्य सामग्री फेंक कर आग को बुझा दिया। सिलिंडर से आग लगने की सूचना पर इंडेन गैंस के मैनेजर राधेश्याम यादव भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आग लगने का मुख्य कारण पुरानी पाइप में रिसाव हो सकता है। वहीं मकान मालिक संतोष तिवारी ने बताया कि एजेंसी की लापरवाही के कारण लिकेज सिलिंडर की होम डिलीवरी किए जाने से यह घटना हुई है। इसके लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाउंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed