{"_id":"5a68d1d94f1c1ba0268b6446","slug":"lit-fire-in-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से एंबुलेंस में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट से एंबुलेंस में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास धूं धूं कर जलती एम्बुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठौरा। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के सिंदुरिया स्थित फिलिंग स्टेशन पर डीजल भरवाने गये एंबुलेंस में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा की एंबुलेंस सिंदुरिया पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर चलने को हुई तभी अचानक आग लग गई।
एंबुलेंस चालक त्रियुगी ने बताया कि डीजल भरवाकर सहयोगी देवप्रकाश के साथ अब चलने को तैयार हुए ही थे कि तभी बोनट से धुआं निकलने लगा जिसे देखकर हमने गाड़ी पेट्रोल पंप से थोड़ा किनारे ले लिया। बोनट खोलकर देखा तो बैटरी का टर्मिनल वायर पूरी तरह से गर्म हो चुका था। अभी कुछ सोच पाता कि गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं।
स्थानीय पेट्रोल पंप पर कार्यरत मजदूर विजय दुबे, श्रमबीर, विनोद, दीनदयाल आदि ने बताया कि डीजल भरने के बाद अभी गाड़ी स्टार्ट ही हुई थी कि बोनट से धुआं निकलने लगा। हम लोग जब तक पहुंचते, गाड़ी में आग लग गई। तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। थोड़ी देर में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पेट्रोल पंप पर एंबुलेंस में आग लगने की सूचना पर मय फोर्स मुकेश कुमार गौतम, जयप्रकाश, सुरेश प्रसाद, संजीव कुमार सिंह जब मौके पर पहुंचे तो एंबुलेंस पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।