{"_id":"5a2d7f3d4f1c1b686a8b8bb3","slug":"left-dead-body-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव छोड़ चले गए मायके वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर शव छोड़ चले गए मायके वाले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकारपुर। गोरखपुर के अस्पताल में मौत के बाद मायके वालों ने महिला का शव कोतवाली क्षेत्र के बरवांखुर्द गांव के रोड पर छोड़ कर चले गए। गांव के लोगों ने शव की पहचान गांव के सुनील की पत्नी महिमा के रूप में की। गांव के लोगों ने पुलिस के साथ ही मृतका के पति समेत परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक शव सड़ पर ही पड़ा था।
बताया गया कि महिमा पत्नी सुनील शर्मा (26) निवासी बरवां खुर्द को बच्चा होने वाला था। वह अपने मायके निचलौल थाना क्षेत्र के ओबरी गांव चली गईं। मायके वालों ने गुरुवार को गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को नवजात की मौत के बाद महिमा की हालत बिगड़ गई और रविवार की दोपहर महिमा की मौत हो गई।
चर्चा है कि उसके मायके के लोग महिमा के शव को अपने घर न ले जाकर बरवांखुर्द गांव के रोड पर छोड़ कर चले गए। रोड पर अज्ञात शव देख तमाम लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच किसी ने पहचान कर ली। इसकी जानकारी सुनील के भाई अनिल को दी गई। साथ ही पंजाब में काम करने गए सुनील को भी बताया गया।
विज्ञापन
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। देर शाम तक शव को न तो पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था न ही ससुराल वालों को ही दिया गया था। ग्राम प्रधान बरवां खुर्द बृजेश पटेल ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है।
पुलिस ने कहा है कि अधिकारियों से वार्ता के बाद पंचानामा कर ससुराल वालों को शव दे दिया जाएगा। घुघली थाने के एसआई सूर्यभान यादव ने बताया कि अधिकारियों के आदेश के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।