{"_id":"579a56f34f1c1bea2021e504","slug":"lady-student-dead-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत, दो लोग गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की मौत, दो लोग गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
हादसे में छात्रा की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्हुई। मोगलहां रेलवे ढाला के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक छात्रा की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय वह नामांकन कराने जा रही थी। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा की मौत के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के जमुहनियां निवासी विनय बृहस्पतिवार को बाइक पर बैठाकर क्षमा और सोनी को भागीरथपुर स्थित महाविद्यालय में नामांकन कराने के लिए जा रहे थे। वह उसी थाना क्षेत्र के मोगलहां पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने क्षमा को मृत घोषित कर दिया।
विनय की स्थित गंभीर देख जिला अस्पताल भेजा गया। स्थिति बिगड़ती देख वहां से भी केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। सोनी का इलाज लक्ष्मीपुर में चल रहा है। मौत की खबर क्षमा के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुुरा हाल है।