{"_id":"57accdd24f1c1bf240ee43a5","slug":"lady-injured-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार की चपेट में आने से महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार की चपेट में आने से महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
परतावल में बेकाबू कार सड़क के किनारे बोर्ड से जा टकराई।
- फोटो : अमर उजाला
परतावल। श्यामदेउरवा चौराहे पर महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला बुरी तरह घायल हो गईं। बेकाबू कार आगे जा कर सड़क के किनारे लगे लगे बोर्ड से टकरा गई, जिससे चालक को भी हल्की चोटें आईं। महिला को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार निवासी पुष्पा (45) एसबीआई शाखा श्यामदेउरवा में रकम निकालने जा रही थीं। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक की शाखा श्यामदेउरवा मे पैसा निकालने गई थीं। सड़क पार कर जैसे ही वह किनारे पहुंचीं, महराजगंज से गोरखपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही कार की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने पुष्पा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने 108 नंबर की एंबुलेंस से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।