फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   lady found with her boy friend

प्रेमी के साथ पकड़ी गई युवती

Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
lady found with her boy friend
सिसवा में फर्जी हत्या काण्ड के खुलासे के दौरान पकडा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुलिस ने बुधवार को सिसवा रेलवे स्टेशन से एक ऐसी  महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया जिसकी दो माह  पूर्व हत्या का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। सीओ निचलौल सुरेंद्र तिवारी ने कोठीभार ने बताया कि गिरफ्तार  प्रेमी-प्रेमिका को जालसाजी व फर्जी मुकदमे के जरिए धनउगाही करने का  मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सीओ को किसी मुखबिर के जरिए महिला के अपने प्रेमी के साथ रहने की सूचना पहले ही थी।
विज्ञापन


 कोठीभार थाना क्षेत्र के सबयां के अहिरौली टोला निवासी रामचंद्र मौर्य के बेटे  रमेश की शादी विगत 17 अप्रैल 2015 को परसा मलिक थानाक्षेत्र के ग्राम सभा  पड़ौली निवासी परमहंस की पुत्री रीना से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक  चल रहा था। 2 माह बाद रमेश रोजगार के सिलसिले में औरंगाबाद चला गया। रमेश  के जाने के 6 माह बाद 23 अगस्त 2015 को रीना अचानक गायब हो गयी।पत्नी के गायब होने की खबर सुनकर रमेश घर वापस आ गया और 27 अगस्त 2015 को कोठीभार थाने में रीना के गुमशुदगी  की रिपोर्ट दर्ज करा दी।  
विज्ञापन


इस बीच परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पड़ौली निवासी  रीना के पिता परमहंस ने रमेश व उसके माता,पिता व भाइयों के खिलाफ महराजगंज  न्यायालय से 156(3) के तहत वाद दाखिल कर दहेज उत्पीड़न सहित हत्या  का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश कराकर 6 जून 2016 को कोठीभार थाने में  प्रेषित किया। जिसकी विवेचना सीओ निचलौल सुरेंद्र तिवारी कर रहे थे। घटना की जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि इस खेल में रीना के मायके वाले शामिल हैं। उसके पिता परमहंस रमेश से मामले को सुलह करने के लिए पांच लाख रूपये की  डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पैसा न देने पर उसे जान से मारने तथा उसके  परिवार वालों को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी। यह मामला एसपी के संज्ञान में था। इसकी जांच के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई थी जिसका नेतृत्व सीओ सुरेंद्र तिवारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह मुखबिर ने सुचना दी की  रीना व थानाक्षेत्र के ग्राम चैनपुर निवासी उसका प्रेमी अजय ट्रेन से बाहर  भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम सुबह साढ़े पांच बजे सिसवा  रेलवे स्टेशन से रीना व उसके प्रेमी अजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed