{"_id":"575dac024f1c1bce6911b666","slug":"kotedar-beten-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा राशन मांगने पर युवक की पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरा राशन मांगने पर युवक की पिटाई
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार ने युवक की पिटाई की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगदवां मधुबनी में एक युवक को अपने यूनिट का पूरा राशन मांगना मंहगा पड़ गया। कोटेदार ने उसे राशन देने के बजाए पीटकर लहूलुहान कर दिया। मामले में युवक के पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुरंदरपुर थाना के बरगदवां मधुबनी निवासी रामनेवास ने मुकामी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रविवार को सुबह 10 बजे गांव का कोटेदार अपने दरवाजे पर राशन बांट रहा था। उनका 18 वर्षीय पुत्र अनुराग राशन लेने गया था। कोटेदार उसे मात्र 10 किलो राशन देने लगा। इस पर उसने यूनिट के आधार पर अपने हिस्से के पूरे राशन की मांग की। यह सुनते ही कोटेदार रामचंद्र उग्र हो गया और युवक पर बिफर पड़ा। देखते ही देखते कोटेदार के घर के अन्य सदस्यों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
इससे युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। गांव वालों की मदद से घायल युवक के परिवार वालों ने उसे सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित रामनेवास ने घटना की जानकारी 100 नंबर और पुलिस अधीक्षक को देने के साथ ही मुकामी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।