फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   killed in firing of SSB

एसएसबी की गोली से युवक की मौत

Mon, 08 Jan 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
killed in firing of SSB
नौतनवां में घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज/अड्डा बाजार। नेपाल सीमा से सटे कुरहवां गांव में रविवार शाम एसएसबी के जवानों और स्थानीय लोगों में संघर्ष हो गया। इस दौरान एसएसबी फायरिंग की जद में आकर एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन


एसएसबी अफसरों का कहना है कि नेपाल से शराब ला रहे तस्करों को रोकने के दौरान जवानों पर हमला किया गया। बचाव में फायरिंग करनी पड़ी। ग्रामीणों ने एसएसबी जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसका विरोध करने पर जवानों ने गोली चला दी।
विज्ञापन


इस घटना में जान गंवाने वाला कुरहवां निवासी कमलेश पासवान है। एसएसबी की गोली से घायल होने पर उसे नौतनवां सीएचसी लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अखिलेश पासवान ने एसएसबी जवानों पर छोटे भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश सहित गांव के अन्य लोगों का कहना है कि कुछ जवान आबादी में घुसकर छेड़छाड़ कर रहे थे। इस पर आपत्ति करते युवकों पर गोली चला दी। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट दिलीप कुमार झा का कहना है कि नेपाल से शराब लेकर आ रहे युवकों ने एसएसबी की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर रायफल छीनने का प्रयास किया। बचाव में जवानों ने गोली चलाई थी। हमले में एसएसबी के जवान अनुभव प्रताप सिंह, वासिद अली, रमेश कुमार घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार दिलाया जा रहा है। 


घटना से लोगों के बीच आक्रोश और माहौल में तनाव गहराने पर बरगदवां, परसामलिक, सोनौली, कोल्हुई, बृजमनगंज और फरेंदा थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई। एएसपी आशुतोष शुक्ला, एसएसबी कमांडेंट शिवदयाल ने भी मौके का मुआयना किया। एएसपी आशुतोष शुक्ल का कहना है कि मृतक के भाई की ओर से थाने को तहरीर मिली है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed