फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   khlasi deadbody found in truck; two driver arrest

ट्रक में खलासी का शव मिला, दो चालक हिरासत में       

Thu, 05 May 2016 12:53 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
khlasi deadbody found in truck; two driver arrest
ट्रक - फोटो : amar ujala
गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण  कार्य में लगे डस्ट लदे एक ट्रक में खलासी का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दो ट्रक चालकों को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक इलाहाबाद जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है।  
विज्ञापन

           
 गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण पीएनसी कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। महीन गिट्टी (डस्ट) से लदा एक ट्रक करजई से चलकर मंगलवार की रात पीएनसी पुरंदरपुर पहुंचा। जहां रात होने के कारण ट्रक खाली नहीं हो सका। लिहाजा ट्रक सड़क के किनारे खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने ट्रक से खून टपकता देखा।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही पुरंदरपुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर्र खाली कराया तो उसमें खलासी का शव मिला। इस पर पुलिस ने दो चालक संजय व पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं दूसरे ट्रक पर खलासी का कार्य कर रहे श्यामू ने मृतक को अपना भाई प्राणनाथ निवासी टकटई जनवा थाना शंकरगढ़ जनपद इलाहाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामू के मुताबिक प्राणनाथ जेसीबी से डस्ट लदवा रहा था। ट्रक पूरा लोड होने के बाद उसकी खोजबीन की गई, नहीं मिलने पर किसी और ट्रक से जाने का अंदेशा जताकर सभी लोग वहां से चल दिए थे।
एसपी भारत सिंह यादव का कहना है कि जांच में गिट्टी से दबकर मौत की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed