फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jail constable shooted

जेल के सिपाही को मारी गोली

Sun, 06 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
jail constable shooted
गोलियों से भूना - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज।जिला  जेल में तैनात सिपाही राणा यादव को शुक्रवार आधी रात के बाद करीब साढ़े 12  बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। खून से लथपथ राणा यादव बाइक चलाते हुए  खुद जेल पहुंचे। वहां से साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सिपाही को गोली पीठ पर दाहिने तरफ लगी। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने राणा को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में कोतवाली पुलिस ने जेल के सिपाही विजय कुमार की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल सिपाही राणा यादव  मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल के रहने वाले हैं। करीब चार वर्ष  से वह महराजगंज जिला जेल में तैनात हैं। वह धनेवा गांव में किराए पर रहते  हैं।
विज्ञापन


राणा की ड्यूटी शुक्रवार रात से  शनिवार भोर चार बजे तक जिला जेल पर लगाई गई थी। वह रात करीब 12 बजे बाइक से  जेल के लिए निकले। नवोदय विद्यालय मोड़ पर पहुंचे थे कि पीछे से बाइक से आ  रहे युवकों ने उनके पीठ पर दाहिने तरफ गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद  बाइक सवार बदमाश नवोदय विद्यालय के बगल से निकली कच्ची सड़क से कार्मल और लिटिल फ्लावर स्कूल होते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसपी प्रमोद  कुमार, जेल अधीक्षक एके राय और कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुच गई। कोतवाली इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जेल के सिपाही विजय कुमार की तहरीर पर  अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है। देर शाम डीआईजी जेल ने भी जेल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।


इस बीच जेल के सिपाही को गोली मारने की घटना को लेकर जितने मुंह उतनी बात शुरू हो गई है। जिसमें मुख्य रूप से जेल में बंद कुख्यात अपराधियों से तनातनी की भी चर्चा है। जेल अधीक्षक अनिल कुुमार राय ने बताया की राणा यादव की मेडिकल कालेज में ईलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहरा हैं। सदर कोतवाल के इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच कई कोणों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed