फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Issued on fake passport

फर्जी पते पर जारी कर दिया पासपोर्ट

Wed, 22 Jun 2016 12:37 AM IST
mahrajganj
mahrajganj Updated Wed, 22 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Issued on fake passport
पासपोर्ट के लिए लगती है लंबी वेटिंग
आईजी गोरखपुर को दिए शिकायती पत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक पर दूसरे के नाम पता से पासपोर्ट बनाकर विदेश जाने का आरोप और विदेश में ही दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


 गोरखपुर जनपद गोला थाना क्षेत्र के डाडी निवासी शैलेश कुमार मिश्र ने आईजी को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि गांव का ही एक युवक अरूण कुमार मिश्र काफी जालसाज  है जो पिछले कई बार से फर्जी आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाता रहता है।
विज्ञापन


2005 में पहली बार बैंकाक गया जहा पर अवैध रूप से रहने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे ब्लैक लिस्टेड करके वापस भेज दिया गया। फिर भी अरोपी अरुण ने दूसरे के नाम से पासपोर्ट फाईल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसपर एलआईयू ने गोला थाने में पासपोर्ट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाया था। पुन: आरोपी ने अपने वास्तविक पते का छिपाकर महराजगंज के थाना पनियरा क्षेत्र के गांव खैवा के पते से पासपोर्ट जारी कराकर बैंकाक चला गया। 



वहीं पर थाई लड़की से विवाह करने कि तैयारी में लगा हुआ है जबकि भारत में उसकी शादी 2002 में ही हो गई थी। आरोपी की औरत सहित दो बच्चे मौजूद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी के आदेश पर महराजगंज एएसपी आरोपों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed